इनकम टैक्स या आयकर भारत सरकार का एक प्रमुख राजस्व स्रोत है। इसका कामकाज केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) देखता है। जहां तक प्रत्यक्ष करों के कलेक्शन तथा प्रोसेसिंग का सवाल है, इनकम टैक्स ऑफिसर्स की अहम भूमिका होती है। इनकम टैक्स ऑफिसर्स का हमारे समाज में एक अलग ही रुतबा होता है। अगर आप भी इस फील्ड में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक हैं तो जानिए इसकी प्रक्रिया के बारे में - चयन का आधारआयकर विभाग में अधिकारियों के चयन के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) हर साल प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा में बैठने के लिए इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है: नागरिकता: उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होना चाहिए।शारीरिक मापदंडयहां बताई गई अर्हताओं के अलावा इनकम टैक्स सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर्स एग्जाम में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ शारीरिक मापदंड भी तय हैं, जो इस प्रकार हैं:पुरुषकद: 157.5 सेमीसीना (फुलाया हुआ): 81 सेमीएंड्योरेंस टेस्ट: इसमें पैदल चलकर 15 मिनिट में 1600 मीटर की दूरी तथा साइक्लिंग करते हुए 30 मिनिट में 8 किमी की दूरी तय करनी होती है।महिलाकद: 152 सेमीवजन: 48 किलोएंड्योरेंस टेस्ट: इसमें पैदल चलकर 20 मिनिट में 1 किमी की दूरी तथा साइक्लिंग करते हुए 20 मिनिट में 3 किमी की दूरी तय करनी होती है।
a Blog about Breaking News, Paripatra, Notification, Education, Pdf File, Job, Current Affairs, Information, Competitive Exam, Tips, Results, E-Book, General Knowledge, Rojgar, Study Material, Recruitment, Usefully, Tet Model Paper
Highlight Of Last Week
- GSSSB Bin Sachivalay Clerk and Office Assistant Computer Proficiency Test Marksheet 2017.
- GENERAL KNOWLEDGE QUIZ NO-4 BY EXAM ZONE
- PTC TET PASS UMEDVARO STD. 6 THI 8 NI VIDHYASAHAYAK BHARTI NE HIGH COURT MA PADKARASHE.:- NEWS REPORT.
- exam Page : 17 - One liner Questions about Educational psychology
- EDUCATIONAL NEWS UPDATES DATE:-02/07/2017.
Search This Website
Join Our Whatsapp Group to Get Latest Updates... : Click Here